फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरलोड ट्रकों की टक्कर से टूटे बिजली के खंभे

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। लिपुलेख-भिंड हाईवे के हमजापुर चौराहे पर आड़े-तिरछे खड़े डग्गामार वाहन और गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रकों की टक्कर से डिवाइडर पर लगी स्ट्रीट लाइट के पांच खंभे टूट गए।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने दो माह पूर्व हाईवे पर ब्लाॅक कार्यालय से हमजापुर चौराहा होते हुए पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा की कोठी तक डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइटें लगाई थीं। हमजापुर चौराहे पर सड़क पर आड़े-तिरछे डग्गामार वाहन और खोमचे वालों के मार्ग घेर लेने से ट्रक डिवाइडर के पास से निकल रहे है। इस वजह से डिवाइडर क्षतिग्रस्त होने के साथ लाइटों के खंभे भी टूट रहे है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा के अनुसार जांच कराकर हाईवे पर टूटे खंभे हटाकर नए खंभे लगाने और बंद लाइटें चालू कराने का काम जल्द कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें