फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

220 देशों में 15 लाख से अधिक सदस्य कर रहे सेवा कार्य : परमजीत सिंह

विज्ञापन
शाहजहांपुर में लायंस क्लब के कार्यक्रम में सीएमओ को स्मृति चिह्न देते पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लायंस क्लब पर्ल का स्थापना दिवस शहर के एक होटल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर परमजीत सिंह ने कहा कि लायंस इंटरनेशनल पूरे विश्व में 220 देशों में करीब 15 लाख से अधिक सदस्यों के साथ सेवा कार्यों को अंजाम दे रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला यूनिट के रक्तदान और मधुमेह जागरूकता कार्य की सराहना की। इससे पहले सचिव रेनू गुप्ता ने ध्वज वंदना की। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने बताया कि 11 वर्ष पहले 25 सदस्यों से शुरुआत हुई थी। अब 77 सदस्यों के साथ संगठन समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
अध्यक्ष कंचन गुप्ता ने सेवा कार्यों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने भी विचार रखे। इस बीच शिप्रा अग्रवाल व शिशिर गर्ग को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. अलका मेहरा, मनोज खुराना, प्रमोद चंद सेठ, जगजीत सिंह माटा, विकास मेहरा, विनोद विज, संजय सेठी, डॉ. अमित वर्मा, विनीत गुप्ता, अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें