फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से आक्रोश

विज्ञापन
निगोही में क्षतिग्रस्त आंबेडकर की प्रतिमा की मरम्मत करता मिस्त्री। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
निगोही/शाहजहांपुर। उस्मानपुर कटैया गांव में शुक्रवार सुबह डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का हाथ टूटने की जानकारी मिलने पर आक्रोश फैल गया। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराई और कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात किसी अराजकतत्व ने गांव में लगी डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देख लोगों में आक्रोश फैल गया। निगोही थाने की पुलिस ने लोगों को समझाया और प्रतिमा की मरम्मत कराई। उसे पन्नी से ढकवा दिया गया।
गांव के दीनदयाल, मथुरा, राकेश आदि ने गांव के एक युवक पर शक जाहिर किया। कहा कि वह प्रतिमा का विरोध करता है। 14 अप्रैल को मूर्ति के पास डीजे बजाने का भी उसने विरोध किया था। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि प्रतिमा की मरम्मत कराई है और उसे संरक्षित कर दिया गया है। घटनास्थल पर सीसी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें