फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बॉक्स फटने से 16 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। नगर के 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बुधवार रात केवल बॉक्स फट जाने से करीब 16 घंटे बिजली गुल रही। बिजली न आने से जलापूर्ति पूरी तरह बाधित रही।
विज्ञापन

बुधवार रात लगभग एक बजे बारिश होने के दौरान उपकेंद्र पर केवल बॉक्स तेज आवाज के साथ फट गया। इससे नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सूचना पर विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारी मरम्मत कार्य में जुट गए और सुबह करीब आठ बजे केबल बॉक्स को जोड़कर ठीक कर दिया। लेकिन किसी भी अधिकारी के तहसील मुख्यालय पर न होने के कारण बिजली सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी। सुबह करीब 11 बजे जूनियर इंजीनियर शिव शरण प्रसाद के आने के बाद उनकी देखरेख में बिजली आपूर्ति चालू की गई तो केबल बॉक्स दोबारा फट गया। कर्मचारियों ने बमुश्किल दोपहर बाद करीब दो बजे केबल बॉक्स को दोबारा ठीक किया उसके बाद लोकल फाल्ट को ठीक करने के बाद बिजली आपूर्ति 16 घंटे बाद शाम करीब पांच बजे भी सुचारु हो सकी है।
बिजली न आने से नगर की जलापूर्ति बाधित रही। नगर में जलापूर्ति के लिए ओवरटैंक सहित तीन नलकूप है लेकिन एक स्थान पर विद्युत जनरेटर होने के कारण नलकूप नहीं चल सके। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें