फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल कांड के तीन दिन बाद याद आई कोर्ट की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल में दो सिपाहियों की हत्या कर तीन बंदियों के रायफल लेकर फरार होने के मामले में पूरे जोन में अलर्ट कर दिया गया है। तीन दिन के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन को भी कोर्ट परिसर की सुरक्षा याद आ ही गई। शुक्रवार को कोर्ट परिसर में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी भी ली गई। चेकिंग के दौरान मुकदमे की तारीख सुनवाई को आए वादकारियों में हड़कंप की स्थिति रही
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे सीओ सदर महेंद्रपाल सिंह, इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह, आरआई मुकेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ जजी कचहरी के पश्चिमी गेट से अंदर दाखिल हुए। परिसर में खड़ी बाइकों को चेक करने के साथ ही सीधे रास्ते होते हुए उत्तर-पूर्वी गेट के पास स्थित पुलिस चौकी पहुंचे, यहां चौकी स्टाफ के पुलिस कर्मियों को सुरक्षा संबंधी कड़े दिशा-निर्देश देने के बाद कोर्ट के सामने वाली सड़क पर संदिग्धों से पूछताछ और चेकिंग करते हु पश्चिमी गेट के पास पहुंच गए। सीओ सदर ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाद तैनात पुलिस कर्मी से उसकी ड्यूटी के बारे में जानकारी की और सुरक्षा के लिहाज से और सतर्क रहने को कहा। कचहरी गेट के पास खड़ी बाइक को देखकर सीओ सिटी ने बाइक मालिक को फटकार लगाई और गेट पर बाइक दोबारा न खड़ी करने की हिदायत दी। जजी कचहरी में अचानक भारी पुलिस फोर्स को देखकर वादकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम के वापस जाने के बाद राहत की सांस ली। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई आपत्तिजनक चीज कचहरी परिसर में नहीं मिली।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर जजी कचहरी परिसर में चेकिंग की गई। संदिग्ध लोगों की तलाशी भी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। सदर थाना पुलिस और कचहरी चौकी पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रपाल सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें