फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती की सफाई के लिए लोगों ने किया श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। डीएम अमृत त्रिपाठी की अपील पर गोमती नदी का धारा को अविरल बनाने के लिए अब समाजसेवी संगठनों ने भी गोमती की खुदाई और सफाई का अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बतातें चलें कि गोमती नदी की धार शाहजहांपुर जिले में कई स्थानों पर रुक गई है। डीएम ने गोमती नदी की सफाई और घाटों के पास खुदाई का काम शुरू कराया था। जनपद के प्रभारी मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने इसका शुभारंभ किया था। इस समय गोमती नदी में कई घाटों पर सफाई और पौधारोपण का काम चल रहा है।
जिलाधिकारी ने गोमती की सफाई कार्य में जन सामान्य से भी सहयोग की अपील की थी। इसका असर भी दिखने लगा है। शनिवार को नानकपुरी गुरुद्वारे के संत बाबा निर्मल सिंह भूरी वाले के नेतृत्व में तमाम लोगों ने नदी के सफाई कार्य में श्रमदान किया। इस दौरान जेसीबी की भी मदद ली गई। इस मौके पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन, कर्मचारी आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व सुबह पूजा अर्चना और अरदास के बाद सफाई कार्य का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें