फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होना था नामकरण, आ गई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा (शाहजहांपुर)। जानकी नगर कॉलोनी में रविवार को मासूम बच्ची का नामकरण संस्कार होना था। तैयारियां चल रहीं थीं। इसी बीच चारपाई पर लेटी बच्ची को बिजली पंखा के खुले तार से करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना से घर में गाए जा रहे मंगल गीत की जगह कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद मासूम का शव दफन कर दिया।
विज्ञापन

मजदूर पेशा राजकुमार के एक बेटा आदेश नौ वर्ष का है। दूसरे बच्चे के रूप में बेटी ने जन्म लिया तो घर में खुशी आ गई कि चलो लक्ष्मी आई है। एक-बेटा, एक बेटी पाकर राजकुमार और उसकी पत्नी सुनीता खुश थे। रविवार को बच्ची का नामकरण संस्कार था। नाते-रिश्तेदारों के लिए दावत व नामकरण संस्कार की तैयारी हो रही थी। सुनीता ने काम के बोझ की वजह से बेटी को चारपाई पर लिटा दिया और पास में टेंट हाउस से लाए गए फर्राटा पंखे को लगा दिया। बिजली बोर्ड से पंखे तक पहुंचा तार बीच में खुला था। बेटे आदेश ने खेल-खेल में तार को छुआ तो उसे करंट का झटका लग गया। हाथ से तार छूटा तो बच्ची पर गिर गया। इससे उसे करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। घर में गाए जा रहे मंगलगीत की जगह पलभर में ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें