फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर पांच घायल,चार गंभीर, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सोमवार रात करीब 11 बजे कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर बालाजी धाम के सामने दो लक्जरी कार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में सरकारी स्कूल के टीचर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से चार लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताते है कि एक कार फर्रुखाबाद की ओर से आ रही थी अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने में वह कार बरेली की ओर से आ रही दूसरी कार से जा टकराई। इस घटना में दोनों कारों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए एक कार में जनपद मेरठ के निवासी परमजीत थे जो खाना खाने के बाद अपने दोस्त व सीएचसी में वार्ड ब्वाय लिटिल को छोड़ने जा रहे थे। परमजीत थाना अल्हागंज के गांव चंपतपुर के सरकारी स्कूल में अध्यापक है और जलालाबाद में किराये के मकान में रहते हैं। दूसरी गाड़ी पर तीन लोग सवार थे हादसे के बाद पहुंची एंबुलेंस उन तीनों को जिला अस्पताल लेकर चली गई। जबकि घायल परमजीत को सीएचसी ले जाया गया, गंभीर हालत के चलते डॉक्टर ने उन्हें भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें