फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जब नारी सशक्त होगी, तभी देश मजबूत होगा’

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को सीएचसी पर स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी में चिकित्साधीक्षक डॉ. उमेंद्र राठौर ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान करते हुए कहा कि जब स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तब शरीर स्वस्थ रहेगा जब शरीर स्वस्थ होगा तब हम सामाजिक बुराइयों पर काबू पा सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को खून में हीमोग्लोविन व अन्य जांचें कराते रहना चाहिए, जिससे कोई कमी होने पर समय पर उपचार किया जा सके।
विज्ञापन

जिला योग प्रचारक योगाचार्य रानू परमार्थी ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग परम आवश्यक है। कहा कि महिलाओं में तमाम ऐसी बीमारियां हैं जिनका निदान योग से संभव है। उन्होंने स्वस्थ रहने के लिए प्रातकाल उठकर खाली पेट अनुलोम विलोम किए जाने की सलाह दी। उन्होंने आसन और व्यायाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि जब नारी सशक्त व स्वस्थ होगी तभी देश मजबूत बनेगा।
इस अवसर पर बीएमएस यूनिसेफ की सुमन सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिया उलहक व डब्ल्यूएचओ मानिटर मुस्ताक रजा ने नारी सशक्तीकरण पर विचार व्यक्त करते हुए नारियों को सम्मान के साथ जीने का आह्वान किया। गोष्ठी में स्वास्थ्य के प्रति कई जानकारियां दी गई। खासकर योग से निरोग रहने के बारे में जो बताया गया उस पर वह अमर भी करेंगी। वह इस कार्यक्रम के बारे में अन्य महिलाओं को भी जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें