शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कर एवं करेत्तर विभागों से संबंधित अधिकारियों के साथ बुधवार को कैंप कार्यालय में बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभाग वार राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस दौरान कई विभागों की राजस्व वसूली अपेक्षा के अनुरूप खराब पाए जाने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
डीएम ने सभी एसडीएम को राजस्व विभाग की कर वसूली विशेषकर भू राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन विभागों की औसत वसूली सामान्य से कम है वह राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाएं। बैठक में राजस्व विभाग, वाणिज्यकर, पावर कारपोरेशन, नगर निगम, निकायों आदि के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद