फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल में जर्जर हुआ आंगनवाड़ी केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। बझेड़ा भगवानपुर में बना आंगनबाड़ी केंद्र संख्या तीन महज सात साल में जर्जर हो गया। दीवारें चटक गई हैं, छत की पपड़ी टूट कर गिर रही है, जिससे आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण में घोटाला होने की बात समझी जा सकती है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र साल 2011 में बनवाया गया था। जिसको अभी सिर्फ सात साल ही हुए हैं। इन सात सालों में ही केंद्र जर्जर हालत में पहुंच गया है, जबकि कोई भी सरकारी बिल्डिंग कम से कम दस साल तक जर्जर नहीं होनी चाहिए। इस केंद्र में करीब 65 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री उनको लेकर बैठती थी। जो पिछले एक साल से बझेड़ा भगवानपुर के प्राथमिक विद्यालय में अपना केंद्र लगाती हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीना ने बताया कि बिल्डिंग की छत से प्लास्टर गिरने लगा, तो इसकी सूचना उन्होंने अपने अधिकारियों को दी। तब उन्हें प्राथमिक विद्यालय में केंद्र लगाने के लिए कमरा दे दिया गया। वहीं वह अब बच्चों को शिक्षा देती हैं। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बिंदेश्वरी देवी ने कहा कि बिल्डिंग जर्जर होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से कर दी गई है। जब तक नई बिल्डिंग नहीं बन जाती तब तक केंद्र प्राथमिक विद्यालय में संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें