आयुध वस्त्र निर्माणी के महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा ने ओसीएफ इस्टेट श्रीराम लीला एवं प्रदर्शनी की स्मारिका का विमोचन किया।
निर्माणी के केंद्रीय सभागार में आयोजित विमोचन समारोह में महाप्रबंधक श्री शर्मा ने ओसीएफ की रामलीला और प्रदर्शनी की सराहना करते हुए इसके गुणवत्तापरक विस्तार पर जोर दिया। समिति के महासचिव सौरभ सिंह ने विमोचन से पूर्व स्मारिका की विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक के सत्यनारायणा, अपर महाप्रबंधक सुकुमार रथ सहित अधिकारीगण, जेसीएम कार्य समिति के सदस्य, यूनियन एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्मारिका का संपादन ज्ञानेंद्र मोहन ज्ञान ने किया है। संचालन एसएम अजमल के किया।
सांस्कृतिक सदन का किया लोकार्पण
शाहजहांपुर। ओसीएफ इस्टेट में सांस्कृतिक आयोजनों के लिए स्वर्ण जयंती स्टेडियम के पीछे सांस्कृतिक सदन का लोकार्पण किया गया। दीपशिखा महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष आशा रानी शर्मा ने सांस्कृतिक सदन का फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर लोकार्पण किया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इस सदन का बेहतर उपयोग किया जाए, ऐसी उनकी कामना है। इस अवसर पर निर्माणी के अधिकारी, जेसीएम, कार्यसमिति, यूनियन, एसोसिएशन एवं महिला कल्याण समिति के पदाधिकारी तथा इस्टेट निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यप्रबंधक प्रशासन सौरभ सिंह ने किया।