फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 20 सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने और कार्य में लापरवाही के आरोप में खंड विकास अधिकारी पुनीत कुमार पाठक ने 20 सफाई कर्मियों के एक दिन के वेतन को रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

बीडीओ ने बताया कि गांवों में सफाई कार्य की समीक्षा के लिए सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के सभी सफाई कर्मियों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन 20 सफाई कर्मी बिना कोई ठोस कारण बताए बैठक से अनुपस्थित रहे। उनके तैनाती स्थल वाले गांवों से पता चला कि वहां भी ड्यूटी पर नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि तालगांव के सफाई कर्मी रक्षपाल और मो साजिद, जिंददपुरा की किरणदेवी, जठउरा की नंदरानी, भुंडी की तबस्सुम, संडा खास के रामदास, भवानीपुर के मो सलीम, चक परमाली के आबिद अली, भर्री बसंतपुर के वेदप्रकाश, मुड़िया सभा के मो. आमीन, बरी लालपुर के वीरेंद्र कुमार, विक्रमपुर चकौरा की कमला देवी और मो. सरताज, बिरहाना के रामनरेश, विकरनपुर के संजीव कुमार, राघवपुर सिकंददरपुर के मुकेश चंद्र, अरेली इस्माइलपुर के महेश कुमार, उदारा के सुनील कुमार, कजरी नूरपुर में तैनात सत्यवती आदि 20 सफ़ाई कर्मियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें