शाहजहांपुर के मोहल्ला नई बस्ती दलेलगंज निवासी कुलदीप राठौर का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। नई बस्ती दलेलगंज निवासी 35 वर्षीय कुलदीप राठौर की पुवायां में बड़ागांव के पास वीरमपुर सदापुर मार्ग पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पिता चंद्रपाल ने बताया कि कुलदीप रविवार रात कार को बरात में किराये पर पुवायां के गांव सदापुर ले जाने की बात कहकर निकले थे। सोमवार सुबह वीरमपुर सदापुर रोड पर लोगों ने कार में चालक सीट पर मृत अवस्था एक युवक को देखा। चालक की पीठ पर गोली लगी थी।
एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि कार को बुकिंग पर लाने वालों ने ही हत्या की है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी बुक करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। कुलदीप के भाई कमल ने गाड़ी बुक करने वालों का मोबाइल नंबर दिया था।
मोबाइल नंबर के आधार पर हयातपुरा निवासी मुख्य आरोपी अर्जुन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अर्जुन ने कहा कि गाड़ी में तमंचा लहराने का विरोध कर पर उनसे कुलदीप को गोली मार दी थी। संवाद