फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आर्य समाज मंदिर स्वामित्व विवाद में यथास्थिति बनाए रखने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। आर्य समाज मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर स्वामित्व के विवाद में एसडीएम जीत सिंह राय ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को दोनों पक्षों को तलब कर उनके अभिलेख देखे और दलीलें सुनीं। विवाद हाईकोर्ट में विचाराधीन होने के मद्देनजर उन्होंने दोनों पक्षों को न्यायालय के अंतिम निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही प्रबंध समिति से निष्कासित पक्ष को शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की उग्र गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

28 जून को आर्य समाज परिसर में बरात ठहरी होने के दौरान प्रबंध समिति में होने का दावा कर रहे दो पक्षों में मारपीट-पथराव हुआ था। वहीं, शुक्रवार को दोनों पक्षों की न्यायालय में दाखिल रिट याचिकाओं की प्रतियां देखने के बाद एसडीएम ने हाईकोर्ट का निर्णय आने तक वर्तमान स्थिति में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय दिया।
उन्होंने चेताया कि आर्य समाज और उससे संचालित विद्यालय की व्यवस्था में किसी प्रकार का हस्तक्षेप किए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही एसडीएम ने विद्यालय के प्रबंधक दासीराम आर्य और आर्य समाज के मंत्री को महर्षि दयानंद शिक्षा सदन का संचालन नियमित रूप से जारी रखने के निर्देश दिए। विद्यालय के प्रबंधक ने बताया कि सोमवार से शिक्षण कार्य प्रारंभ होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें