फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हंगामा कर रहे लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। एक महिला की ससुराल और मायके पक्ष के लोगों ने कहासुनी होने पर तहसील गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई और उनका शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव नगला मधा निवासी दिनेश अपनी विवाहित बेटी के साथ शुक्रवार को किसी कार्य से तहसील आए थे। इसी दौरान जैतीपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी विवाहिता के ससुर देवेंद्र भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्ष कहासुनी होने पर हंगामा करने लगे। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग के तहत कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें