फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उमस ने किया बेहाल, बूंदाबांदी से मिली राहत

विज्ञापन
लाल इमली चौराहे पर बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उमस ने सुबह से परेशान कर दिया। मंगलवार दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी के बाद उमस और गर्मी से मामूली राहत मिली। शाम को बादल छाए हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, रात से लेकर सुबह तक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री की वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब 11 मिलीबार बढ़ा हुआ है, लेकिन उत्तरी और पूर्वी हवा चलने से बारिश के आसार बन रहे हैं। इसके असर से तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें