डायट में प्रशिक्षण में बोलतीं प्राचार्य सोनिया गुप्ता। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ददरौल में बुनियादी भाषा, संख्या ज्ञान और नवीन एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक आधारित ब्लॉक स्तरीय संदर्भदाताओं का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया।
डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण की पांच दिवसीय ज्ञान यात्रा से सभी प्रतिभागी अधिकतम लाभ प्राप्त करें। इसके लिए सभी प्रतिभागियों को द्विपक्षीय सहभागिता जरूरी है। प्रशिक्षण का उद्देश्य सिर्फ जानकारी का स्थानांतरण नहीं अपितु चर्चा-परिचर्चा के माध्यम से आपसी समझ की पुष्टि करते हुए अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना है।
उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी और प्रशिक्षक मिलकर प्रशिक्षण को प्रभावी बनाएं। एसआरजी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने पांच दिवसों की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रवक्ता बीएल मौर्य ने कक्षा तीन की नवीन पाठ्य-पुस्तक वीणा की विशेषताओं को इंगित किया।
एसआरजी ममता शुक्ला, एसआरजी अश्वनी अवस्थी, प्रवक्ता टीआर गंगवार, पल्लवी वर्मा, शुभम तिवारी, जितेंद्र गुप्ता, हरिवंश पाठक, उपेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।