भावलखेड़ा के रौसर कोठी में रामलीला का स्थान बदलने पर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। हिंदू संगठनों ने प्रशासन को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भावलखेड़ा। रौसर कोठी में हर साल होने वाली रामलीला का स्थान परिवर्तन करने से लोग नाराज हो उठे। एसडीएम सदर को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक थाना रामचंद्र को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में बताया गया है कि गांव रौसर कोठी में विगत 100 वर्षों से एक ही स्थान पर रामलीला का मंचन कराया जा रहा है। इससे पूर्व भी रोजा चीनी मिल की ओर से व्यवधान उत्पन्न किए जाते रहे हैं। इस बार फिर रामलीला का स्थान बदला जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन के राजेश अवस्थी समेत तमाम लोगों ने मेले का स्थान बदलने पर कड़ी आपत्ति जताई।
इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सर्वेश मिश्रा, सोनू वर्मा, कृष्णा कमार पांडेय, अभिषेक मिश्रा, दीपक आदि मौजूद रहे। उधर, रोजा चीनी मिल के जीएम पंकज गोयनका ने बताया कि चीनी मिल की कॉलोनी के पास पड़ी भूमि पर मेला लगाया जाता रहा है। इससे लोगों को दिक्कत होती है। अब जहां मेला लगवाया जाएगा, वहां भूमि इससे अधिक है।