जलालाबाद में नगरपालिका परिषद ने चेयरमैन शकील अहमद के नेतृत्व में 156 घंटे का स्वच्छता महाअभियान शुरू किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा और इसे जनआंदोलन का रूप देने पर जोर दिया गया।
जलालाबाद। नगरपालिका परिषद के चेयरमैन शकील अहमद ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को नगर में 156 घंटे सफाई का महाअभियान शुरू कराया।
विज्ञापन
17 सितंबर से दो अक्तूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत यह अभियान शुरू किया गया है। चेयरमैन ने तहसील के पास स्थित शहीद स्तंभ से इस महाअभियान की शुरुआत कराई। पहले दिन शहीद स्तंभ सहित उसके आसपास परिसर में सफाई की गई।
चेयरमैन ने कहा कि स्वच्छता के इस अभियान को केवल सफाई कार्य तक सीमित रखने के बजाय हम सभी को इसे जनआंदोलन का रूप देना होगा। अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने बताया कि सफाई का महाअभियान नगर के सभी वार्डों में बारी-बारी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान सभासद करतार सिंह, नीरज भारद्वाज, कौशल दीक्षित, संदीप भारद्वाज, रविकांत मिश्रा, संतोष शर्मा, मनोज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे। संवाद