फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मजार का गेट सड़क पर लगाने के लिए दीवार तोड़ने का विरोध

विज्ञापन
पुवायां में मजार के लिए सड़क पर गेट लगाने की जानकारी पाकर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के लोगों को 
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। मंदिर परिसर में बनी एक मजार का गेट अलग करने के लिए दीवार तोड़े जाने की सूचना पर हिंदू संगठनों के लोगों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया और पुलिस को सूचना दी। सीओ ने यथास्थिति रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला छावनी के पास कालामठ शिव मंदिर है। परिसर में एक मजार भी है, जिसे मौलवी अहमद उल्ला शाह की मजार बताया जाता है। शासन की ओर से कालामठ मंदिर का सुंदरीकरण कराने के लिए तीन चरणों में धन स्वीकृत किया गया है। इसमें मजार का सुंदरीकरण, कालामठ शिव मंदिर का जीर्णोंद्धार और मंदिर में हॉल का निर्माण होना है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने मंगलवार को रोड की तरफ मजार का अलग गेट लगाने के लिए एक दीवार काे तोड़ दिया।
जानकारी पाकर आरएसएस के धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक आनंद पांडे, हिंदू युवा संगठन के भारत राठौर, भगवानदास, मोनू, कुलदीप सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और सड़क की ओर गेट लगाने का विरोध करने लगे। लोगों का कहना था कि मजार का गेट लगाकर नया निर्माण कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

मजार पर कभी इबादत नहीं होती है, लेकिन कुछ लोगों को खुश करने के लिए मजार का सुंदरीकरण कराया जा रहा है, जो पूरी तरह से गलत है। गेट का निर्माण कर मंदिर परिसर का स्वरूप बदलने को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आरोप लगाया कि पुराना मंदिर तोड़े जाते समय प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं हैं।
इसके बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने यूपी-112 पर सूचना दी। जानकारी पाकर थाना प्रभारी रवि करन सिंह और सीओ प्रवीण मलिक मौके पर पहुंचे और जांच की। नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बताया कि मजार का सुंदरीकरण हो रहा है। सीओ ने कहा कि तहसील और नगर पालिका के अधिकारी मामले की जांच करेंगे, जब तक यथास्थिति बनी रहेगी।
-
सूचना मिली थी। मौका मुआयना किया गया है। नगरपालिका की ओर से सुंदरीकरण का काम कराया जा रहा है। नगरपालिका और राजस्व विभाग के सहयोग से समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।

- प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां

पुवायां में मजार के लिए सड़क पर गेट लगाने की जानकारी पाकर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों के लोगों को 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें