फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्रिकेट का पांच दिवसीय समर कैंप शुरू, बल्लेबाजी-गेंदबाजी के टिप्स दिए

विज्ञापन
ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में समर कैंप के दौरान अपनी बारी का इंतजार करते ​खिलाड़ी। स्रोत: 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में शुक्रवार से पांच दिवसीय फ्री समर कैंप क्रिकेट 2026 का आगाज हो गया। पहले दिन खिलाड़ियाें को बल्लेबाजी व गेंदबाजी के साथ ही क्षेत्ररक्षण के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

सीसीए क्रिकेट अकादमी पुवायां और डे नाइट क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित समर कैंप का मुख्य कोच अमित चौधरी ने शुभारंभ किया। उन्होंने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों को कैंप के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। पहले दिन 30 से 40 नए क्रिकेट खिलाड़ियों ने भाग लिया। करीब सौ से ज्यादा खिलाड़ी होने के चलते छह ग्रुप बनाए गए।
प्रत्येक ग्रुप में 16-16 खिलाड़ी रखते हुए एक कोच को जिम्मेदारी दी गई। कोच ने अपने ग्रुपों में बच्चों को फिटनेस, फील्डिंग, कैचिंग, बल्लेबाजी, गेंदबाजी के टिप्स दिए। कोच अमित चौधरी ने बताया कि यह क्रिकेट समर कैंप चार दिन चलेगा। कैंप की कोई प्रवेश फीस नहीं है। क्रिकेट कोच दीपक, पंकज तिवारी, विमल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें