फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईटीआई में तय पदों से आधे ही अनुदेशकों की तैनाती

विज्ञापन
रोजा आईटीआई में प्र​शिक्षण लेते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
रोजा। आईटीआई में युवाओं को विभिन्न ट्रेड में दक्ष बनाने की जिम्मेदारी संभालने वाले अनुदेशकों की कमी है। तय पदों के आधे ही अनुदेशक छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। ऐसे में प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को साथ में बैठाकर पढ़ाया जाता है। अनुदेशकों की कमी के चलते विद्यार्थियों के दक्ष बनने पर संकट आ खड़ा हुआ है।
विज्ञापन


रोजा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि जिले में रोजा, पुवायां और जलालाबाद में आईटीआई का संचालन होता है। इसमें विभिन्न ट्रेडों में विद्यार्थियों ने प्रवेश लिए हैं। आईटीआई में अनुदेशकों की संख्या कम होने के चलते ट्रेड के सभी विद्यार्थियों को यूनिट के हिसाब से पढ़ाया जाता है। मसलन, प्रथम और द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को एक साथ बैठाया जाता है। पहले प्रथम, फिर दूसरे सेमेस्टर को पढ़ाते हैं। दोनों सेमेस्टर के विद्यार्थियों को एक ही अनुदेशक पढ़ाते हैं।
रोजा आईटीआई में टर्नल की ट्रेड में प्रथम वर्ष के 40 व द्वितीय वर्ष के लगभग 30 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इन्हें अनुदेशक प्रशांत कुमार पढ़ाते हैं। विद्यार्थियों को वर्कपीस बनाने समेत विभिन्न तरह की जानकारी बोर्ड पर चित्र बनाकर दी जाती है। इलेक्ट्रिशियन में प्रथम और द्वितीय वर्ष को मिलाकर 97 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन


अनुदेशक की तैनाती न होने से कई ट्रेड से विद्यार्थियों का मोहभंग

इंब्रॉयडी ट्रेड में कोई अनुदेशक तैनात नहीं है। इसके चलते विद्यार्थियों का रुझान ही नहीं दिख रहा। इस ट्रेड में कुल पांच छात्र ही हैं। इन्हें स्विंग टेक्नोलॉजी की अनुदेशक प्रीती मौर्या ही पढ़ाती हैं

आईटीआई में मौजूद अनुदेशक
आईटीआई अनुदेशक के स्वीकृत पद नियुक्त अनुदेशक

रोजा 42 21

पुवायां 27 13

जलालाबाद 27 14




अनुदेशकों की संख्या बढ़ाने को लेकर पत्राचार किया गया है। रोजा आईटीआई में जल्द ही 10 अनुदेशक मिलने की संभावना है। सीमित संसाधनों में बेहतर शिक्षण कार्य कराने का प्रयास है। - अरविंद कुमार, प्रधानाचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें