फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: केवल बैनर लगे...केंद्र प्रभारी नदारद

विज्ञापन
तिलहर मंडी में क्रय केंद्र में केवल बैनर टंगे हुए हैं। संवाद
विज्ञापन
तिलहर/मिर्जापुर। सरकारी धान खरीद की तैयारियों के दावे के बीच क्रय केंद्रों की अव्यवस्थाएं सामने आ रही हैं। तिलहर मंडी समिति पर केंद्रों पर बैनर लग गए, लेकिन बृहस्पतिवार तक खरीद शुरू नहीं हुई। किसानों के मुताबिक, केंद्र पर नमी ज्यादा होने का बहाना बनाकर टरकाया जा रहा है। वहीं, मिर्जापुर के कई केंद्रों पर बैनर, तौल कांटा और कर्मचारी तक नहीं मिले।
विज्ञापन

तिलहर में किसानों के अनुसार, खरीद में देरी से करीब 30 प्रतिशत किसान सरकारी खरीद से वंचित रह गए और जरूरत के लिए उन्हें आढ़तियों को कम दाम पर धान बेचना पड़ा। सोमवार को तहसीलदार आदेश कुमार ने बैनर लगवाए और बुधवार को एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने निरीक्षण किया, फिर भी खरीद शुरू नहीं हो सकी। मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 12 केंद्र बनाए गए हैं, लेकिन मानक के अनुसार धान नहीं आने से खरीद नहीं हो रही है।
मिर्जापुर के अतरी निजामपुर, सिंघा यूसुफपुर और चौरा बागरखेत केंद्रों पर बुधवार को ताले लटके मिले। एसडीएम आशुतोष कुमार सिंह ने जांच कराकर लापरवाही मिलने पर प्रभारियों को बदलने की बात कही।
विज्ञापन


35 नए केंद्र स्वीकृत, अब 223 पर होगी धान खरीद
शाहजहांपुर। किसानों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने 35 नए धान क्रय केंद्र स्वीकृत किए हैं। अब जिले में कुल 223 केंद्र हो गए हैं। इनमें सदर तहसील में 50, पुवायां में 75, तिलहर में 53, जलालाबाद में 35 और कलान में 10 केंद्र शामिल हैं। एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने किसानों से 17 प्रतिशत तक नमी वाला धान सुखाकर केंद्रों पर लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें