तिलहर के पं. दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में ऑनलाइन टेस्ट देते विद्यार्थी। स्रोत : महाविद्यालय प
तिलहर। पं. दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय परिसर में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में मल्टीनेशनल आईटी कंपनी एचसीएल टेक ने छात्र-छात्राओं के चयन के लिए पंजीकरण और ऑनलाइन टेस्ट आयोजित किया। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों की घोषणा सोमवार को की जाएगी।
एचसीएल टेक के उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के स्टेट मैनेजर दीपक मंगल और मयंक शर्मा की टीम ने अभ्यर्थियों का ऑनलाइन टेस्ट लिया। रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट में 60 प्रतिशत अंक निर्धारित की गई थी। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. नरेश पाल ने भी विद्यार्थियों को विभिन्न रोजगार अवसरों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को ऐसे अवसरों का पूरा लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान विशाल शर्मा, मीनाक्षी, राखी वर्मा, वैभव वर्मा, छाया, सूबी, सद्दाम, शशि देवी, अनामिका आदि का सहयोग रहा।