फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ऑनलाइन कक्षाएं शुरू, प्रत्येक स्कूल की एक छात्रा को दी गीता की प्रति

Fri, 18 Apr 2025 01:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में कलेक्ट्रेट सभागार में छात्राओं को गीता भेंट करते डीएम और सीडीओ। स्रोत: प्रशासन - फोटो : संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बालिकाओं को श्रीमद्भागवत गीता के संदेश को आत्मसात करने के लिए डीएम ने ऑनलाइन कक्षाओं का शुभारंभ कलेक्ट्रेट सभागार से किया। उन्होंने प्रत्येक स्कूल से आई एक बालिका को गीता की प्रति प्रदान की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि गीता की मूल भावना से परिचित कराना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। गीता किसी धर्म की पुस्तक नहीं, अपितु सदैव सत्य रहने वाले संदेशों का संग्रह है। यह हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में बच्चों को गीता के सभी अध्यायों के महत्वपूर्ण श्लोकों का अर्थ आत्मसात करने के लिए कार्य करना प्रारंभ करें। डीएम ने निर्देशित किया कि वह श्लोकों से संबंधित 200 शब्दों की एक शब्दावली तैयार करें। ऑनलाइन कक्षाओं के बाद जिला स्तर पर शिक्षकों और बच्चों के बीच में गीता ज्ञान आधारित प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 21 हजार, द्वितीय को 15 हजार व तृतीय को दस हजार रुपये मिलेगा। सीडीओ अपराजिता सिंह, बीएसए दिव्या गुप्ता, बीईओ नागेंद्र सिंह, डॉ. अरुण गुप्ता, अश्वनी अवस्थी, दपिंदर कौर, निकहत परवीन, छात्रा पारुल, दिव्यांशी, मानवी, प्रतिमा, सलोनी, अंजलि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें