फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: एक क्विंटल बूंदी सीज, चार नमूने भी लिए

विज्ञापन
कटरा में नमूना संग्रहित करती एफएसडीए  टीम। स्रोत: सूचना विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एफएसडीए टीम होली के मद्देनजर खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का अभियान चला रही है। नमूनों को लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। कटरा में 12 हजार कीमत की करीब एक क्विंटल बूंदी सीज की गई।
विज्ञापन

तिलहर में सहायक आयुक्त खाद्य अभिहित अधिकारी चंद्रशेखर मिश्रा के निर्देशन में बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वागीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम बिरियागंज पहुंची। सोहन लाल किराना मर्चेंट से रिफाइंड राइस ब्रान ऑयल और बेसन का एक-एक नमूना लिया। मीरानपुर कटरा में जलालाबाद रोड पर गिरिराज ट्रेडर्स से हल्दी पाउडर का एक नमूना और बूंदी का एक नमूना लिया गया। करीब एक क्विंटल बूंदी को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें