फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सड़क हादसे में घायल हुए तीन लोगों में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पीलीभीत जिले के थाना करेली के गांव मानपुर जलालपुर निवासी 55 वर्षीय राजवीर की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

राजवीर खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शनिवार की दोपहर वह गांव के ओमपाल और पड़ोसी गांव बंडा निवासी आशीष के साथ निगोही के चैना बाजार आए थे। यहां सब्जी खरीदने के बाद तीनों बाइक से घर के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

निगोही में नहर पुलिया पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से तीनों घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। यहां राजवीर को मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें