फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रेशमा हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही। गांव त्रिलोकपुर में रेशमा (23) की हत्या के मामले में आरोपियों की तलाश में दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने आरोपियों की रिश्तेदारी में दबिश दीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे शिवम ने पत्नी रेशमा की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवम ने करीब तीन साल पहले रेशमा से प्रेम विवाह किया था। कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। मृतका के भाई राजू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया था। मायके पक्ष के लोगों ने परिवार के अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की मांग की थी। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में टीम गठित कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें