फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधक बनाकर एक लाख की संपत्ति ले गए डकैत

Mon, 12 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
बंधक बनाकर एक लाख  की संपत्ति ले गए डकैत 
विज्ञापन
शनिवार रात डकैतों ने गांव हिटौटा में चांद मियां के घर धावा बोल दिया और उनको बंधक बनाकर नगदी, जेवर और कीमती सामान लूट लिया। रविवार को डकैती की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

चांद मियां ने बताया कि वह घर पर अकेला रहता है। उसकी शादी खीरी के थाना फरधान के गांव कन्नपुर निवासी युवती से तय हुई है। धान की कटाई के बाद शादी होनी है। शादी के लिए वह काफी समय से काम कर रुपये जुटा रहा था। हरियाणा में काम करने के बाद क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर काम करके उसने होने वाली पत्नी के लिए जेवर सहित शादी का कुछ अन्य सामान जुटाया था। शनिवार रात लगभग 11 बजे आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश उसके घर में घुस आए। बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और बांध कर डाल दिया। इसके बाद डकैतों ने बक्से की चाबी लेकर 32 हजार रुपये, सोने का हार, मांगबेंदा, नथुनी और कीमती सामान लूट लिया। इसके बाद बदमाश शोर नहीं मचाने की हिदायत देते हुए चले गए।
डकैतों के जाने के बाद चांद मियां ने किसी तरह कमरे में रखे सामान को पैर मार कर गिराया तो बाहर सो रहे भतीजे सलमान की आंख खुली। उसने घर आकर चांद मियां को बंधन मुक्त किया। दोनों के शोर मचाने पर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और डकैतों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। रविवार को चांद मियां ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें