फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सौ कलाकारों ने चित्र प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
एसएस कॉलेज में प्रदर्शनी में चित्रों को देखते स्वामी चिन्मयानंद व अन्य। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राज्य ललित कला अकादमी संस्कृति विभाग व स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद व राजस्थान अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ.आरपी सिंह ने किया।
विज्ञापन

सोमवार को बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, मुरादाबाद, रामपुर आदि जिलों के अनेक कलाकारों ने प्रदर्शनी में अपनी कलाकृतियों की प्रस्तुति दी। सौ कलाकारों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में यशी गुप्ता, शुभम राठौर, विकास प्रजापति, अंशुल वर्मा, निखिल बंसल, रुचि, आदित्य, शशांक मिश्रा ने प्रतिभा दिखाई।
डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रोफेसर राकेश कुमार आजाद ने चित्रों की सराहना की। कार्यक्रम में ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ.राजेंद्र सिंह पुंडीर, डॉ.मंजू सिंह,डॉ.अनुराधा आर्य, डॉ.प्रज्वल पुंडीर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें