थाना रामचंद्र मिशन पुलिस की गिरफ्त में आरोपी हर्षित वर्मा। स्रोत: मीडिया सेल
- फोटो : मनीष असीजा विधायक।
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला सरायकाइयां में ठेले पर मोमोज खा रहे दो भाइयों पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक आरोपी हर्षित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। आरोपी के कब्जे से तमंचा बरामद हुआ है।
मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी उमेश और उनका भाई रितिक सोमवार को शाम पांच बजे सरायकाइयां में ठेले पर मोमोज खा रहे थे। इस बीच आए मोहल्ला रेती निवासी हर्षित वर्मा और हर्षित अवस्थी ने गाली-गलौज करते हुए दोनों भाइयों पर तमंचे से फायरिंग कर दी थी, लेकिन दोनों भाई बाल-बाल बच गए थे।
फायरिंग से वहां अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई थी। पुलिस ने हर्षित वर्मा और हर्षित अवस्थी के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की थी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि आरोपी हर्षित वर्मा गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद