फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इच्छा नवमी पर सुहागिनों ने की आंवला की पूजा

Fri, 20 Nov 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहागिनों ने इच्छा नवमी पर आंवला के पेड़ की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुहागिनों ने उपवास रखकर आंवला के पेड़ की रोली, अक्षत से पूजा कर आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर फल और मिष्ठान के साथ अर्पित की तथा आंवला का फल भेंट किया। इसके बाद महिलाओं ने कच्चा धागा पेड़ पर लपेट कर पूड़ी, मिष्ठान आदि का भोग भी लगाया।
विज्ञापन

शहर में सुबह से ही बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, आयुर्वेदिक अस्पताल, मारवाड़ी पाठशाला आदि स्थानों पर आंवला के पेड़ की पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने उपवास खोला। आंवला पेड़ की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ती रहीं। कहा जाता है कि आज के दिन आंवला पेड़ पर देवताओं का वास होता है और सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें