फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदेह के आधार पर 26 हजार लोगों की रुकी किसान सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। किसान सम्मान निधि परिवार के एक सदस्य को दी जा सकती है। केंद्र सरकार के डाटा के अनुसार जिले में 12977 किसान दंपती योजना का लाभ ले रहे हैं। जांच के बाद 26 हजार लोगों की सम्मान निधि रोक दी गई है। जिले में पिछले वर्ष चार लाख 22 हजार किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया गया था, जबकि इस बार तीन लाख 96 हजार लोगों को किस्त मिली है।
विज्ञापन


जिले में पांच लाख से अधिक किसान हैं। अधिकतर किसान सम्मान निधि के लिए पंजीकृत है। केंद्र सरकार की ओर से जांच कराई गई तो इसमें 24 हजार से अधिक किसान ऐसे पाए गए जिसमें पति और पत्नी दोनों सम्मान निधि का लाभ ले रहे थे। इसमें पति या पत्नी की सम्मान निधि पर रोक लगा दी गई।

इनमें से अब 13 हजार के करीब किसानों की सम्मान निधि रोक दी गई है। शनिवार को किसान सम्मान निधि के वितरण में जनपद के तीन लाख 96 हजार किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि भेजी गई। 19वीं किस्त की अपेक्षा करीब 26 हजार किसानों की किसान सम्मान निधि रोकी गई है। जो कि जांच के दायरे में आए हैं।
विज्ञापन




कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। जनपद में किस्त वितरण कार्यक्रम का आयोजन नियामतपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र और ब्लॉक स्तर पर हुआ। इसमें प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा गया। इसके बाद यहां पर किसान सम्मान निधि के चेक वितरित किए गए। यहां पर कृषि विभाग से संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कृषि विज्ञान केंद्र में करीब दो सौ किसानों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए। प्रधानमंत्री ने सीधे किसानों के खाते में 20वीं किस्त भेजी। कार्यक्रम में कृषक श्रीराम, बड़े सिंह, मितान लाल, रमेश चंद्र, राम नरेश के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख राजाराम वर्मा, ददरौल विधायक अरविंद सिंह, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, भाजपा जिला अध्यक्ष केसी मिश्र आदि मौजूद रहे।



किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त का वितरण किया गया है। एक ही परिवार के दो लोग सम्मान निधि ले रहे थे। उनकी केंद्र सरकार स्तर पर सम्मान निधि रोकी गई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन


- पुरुषोत्तम मिश्रा, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें