फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 55 किमी के सफर में 45 जगह मौत के शार्ट कट...अब किए जाने लगे बंद

विज्ञापन
हाईवे पर अवैध  कट को हाइड्रा से बंद करते एनएचआईए के कर्मचारी। स्रोत: यातायात पुलिस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिले की सीमा के अंतर्गत 55 किलोमीटर के सफर में 45 जगह पर मौत के शार्टकट खुले हुए हैं। इनकी वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम के सख्त लहजे के बाद अवैध कट को बंद किया जाने लगा। एनएचआई ने शनिवार को नौ जगह पर अवैध कट बंद कराए।
विज्ञापन


हाईवे पर लोगों के अवैध कट बनाने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगाें ने अपने गांव, प्रतिष्ठान और मार्केट के पास अवैध कट बना लिए हैं। शार्टकट के फेर में आए दिन हादसे होने से लोगों की मौत हो रही हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने गंभीरता दिखाते हुए अवैध कट को बंद कराने के निर्देश दिए थे।
सात दिन की मोहलत देते हुए काम तेजी से कराने के निर्देश दिए। शनिवार को एनएचआईए की टीम ने मौजमपुर में नर्सिंग काॅलेज समेत नौ जगहों पर पत्थर रखकर अवैध कट को बंद करा दिया। मार्ग पर हादसों को शून्य करने के लिए लगातार कार्य चल रहा है। पांच जनवरी को होने वाली बैठक में डीएम समीक्षा करेंगे। सीओ यातायात संजय कुमार ने बताया कि शून्य दुर्घटनाओं को लेकर सभी विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


अवैध कट बनाने वालों पर सख्ती
हाईवे पर अवैध कट की वजह से सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं होने पर सख्ती दिखाई गई। यातायात पुलिस या एनएचआईए अवैध कट बंद करती है तो लोग रात में खोद देते हैं। डीएम ने इसे देखते हुए सख्ती दिखाते हुए अवैध कट बनाने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उसके बाद पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें