फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुहर्रम पर ताजियेदारी, मातमी जुलूसों में गूंजी ‘या हुसैन’ की सदाएं

विज्ञापन
कांट में मुहर्रम पर ढोल बजाकर मातम करते लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
कांट। मुहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में जिले में कई स्थानों पर ताजियेदारी का सिलसिला पूरे अकीदत और गमगीन माहौल में जारी रहा। विभिन्न मोहल्लों से ताजिये निकाले गए तो अलम उठाए गए। जुलूस के दौरान ‘या हुसैन’ की सदाएं भी गूंजी॒।
विज्ञापन

कांट में ताजियों को विभिन्न मोहल्लों में घर-घर ले जाया गया, जहां लोगों ने अकीदत के साथ ताजियों के दीदार किए। इस दौरान नातिया कलाम पेश किए गए। कई जगह फातिहाख्वानी भी हुई। इसमें लोगों ने हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया। काजीपुर और शाहबाजनगर गांव में भी ताजिये उठाए गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें