फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लूट कर ले गया मेरा दिल सांवरे जादूगर...

विज्ञापन
प्रभात फेरी के दौरान पवन गुप्ता को सम्मानित करते मंदिर कमेटी के पदा​धिकारी। स्रोत: कमेटी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कृष्णानगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर से निकाली गई प्रभातफेरी से माहौल भक्ति से सराबोर हो गया। प्रभात फेरी गोविंदगंज स्थित पवन गुप्ता के आवास पर पहुंची, जहां भजनों की रसधारा बहाई गई।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह लड्डू गोपाल व श्रीजी को सुंदर सिंहासन पर विराजमान कर ले जाया गया। इस बीच श्रीराधाकृष्ण संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। उप प्रधान हरीश बजाज ने गणेशजी की वंदना सुनाई। देवेंद्र खुराना ने ‘मेरे दिल के जुड़ गए तार तेरे बरसाने से’ भजन सुनाया। शिवांश गुप्ता ने ‘लूट कर ले गया मेरा दिल सांवरे जादूगर’ भजन सुनाया। गौरव अरोरा ने ‘नंद यशोदा की आंखों का तारा बिहारी मेरा रंग रसिया’ भजन सुनाया।
अंकित सचदेव, नवीन सचदेव के भजन भी सराहे गए। इस दौरान भजनों पर महिलाएं व पुरुष खूब थिरके। कार्यक्रम में फूलों की होली खेली गई। पंडित अखिलेश शास्त्री ने आरती कराई। मंदिर कमेटी ओर से प्रधान सुशील नारंग व मीडिया प्रभारी दीप गुप्ता एडवोकेट ने पवन गुप्ता के परिवार को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस मौके पर राजीव गुप्ता, हरवंश सचदेव, रविंद्र मिश्रा, राजीव मिश्रा, जगदीश गोगिया, जितेश सचदेव, नवनीत गुप्ता, पार्थ सचदेव मौजूद रहे।
विज्ञापन


चार जुलाई को आएंगे महामंडलेश्वर
उप प्रधान हरीश बजाज ने बताया कि चार जुलाई को हरिद्वार से महामंडलेश्वर डॉ. विवेकानंद महाराज कृष्णानगर के मंदिर में आएंगे। उसी दिन शाम को भजन संध्या का भी आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें