फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ के दुकानदारों को अफसरों ने खदेड़ा

Sun, 24 Dec 2017 11:10 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
market - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिना अनुमति के सड़क किनारे दोनों ओर लगवा दी बाजार
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर की कार्रवाई
शहर के मोहल्ला जियाखेल में अवैध रूप से सड़क किनारे फुटपाथ पर दुकान लगाए बैठे दुकानदारों को अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ मिलकर खदेड़ दिया। वहीं इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश ईओ को दिए। इस पर नगर पालिका के ईओ एसके कनौजिया ने जियाखेल निवासी गुलजार और 24 दुकानदारों के खिलाफ लोकसंपत्ति निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जियाखेल में गुलजार, आदि ने पर्चे बंटवाकर दुकानें सड़क किनारे फड़ के तौर पर लगवा दी। पहली बार बाजार लगने का कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू किया तो वहां झगड़ा होने लगा। जिन लोगों के मकान थे, उनका कहना था कि उनके मकान के सामने दुकानें हटाई जाएं लेकिन दुकान लगाने वाले और लगवाने वाला युवक मानने को तैयार नहीं हुआ। इस पर मोहल्ले के एक व्यक्ति की दुकानदारों से झड़प भी हुई लेकिन उन लोगों ने फिर भी अपनी दुकानें नहीं हटाईं। जब बात नहीं बनी तब मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने सिटी मजिस्ट्रेट व पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद दोबारा कोतवाली इंस्पेक्टर अशोकपाल पुलिस टीजम के साथ मौके पर पहुंच गए और दुकानें हटाने को कहा। इस पर कुछ लोग दुकानें हटाने लगे, तभी कुछ देर बाद सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव और सीओ सिटी सुमित शुक्ला भी पहुंच गए। फड़ पर दुकान लगाए बैठे दुकानदारों को चेतावनी जारी करते हुए दुकानें हटवा दी। फड़ दुकानदारो की पैरवी करने के भीड़ में आए एक युवक को भी खरी-खोटी सुनाई और भीड़ को खदेड़ दिया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ से कहकर उन लोगों के नाम भी नोट करवाए जो लोग दुकान लगाए बैठे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से व्यापार करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ईओ की तरफ से तहरीर मिलने पर गुलजार व 24 दुकानदारों के खिलाफ लोक संपत्ति निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अशोकपाल, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें