शाहजहांपुर। एसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जिले के विभिन्न थानों में आयोजित थाना समाधान दिवस पर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उनकी शिकायतों का तुरंत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर चौकसी के निर्देश दिए।
इस बीच क्षेत्राधिकारियों ने थाना परिसर में ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक की। संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें उनके कर्तव्यों के प्रति सजग किया। कहा कि सभी ग्राम प्रहरी पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी के साथ अपने गांवों में कर्तव्यों का निर्वहन करें। हर छोटी-बड़ी गतिविधि और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें। कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी संवेदनशील बात या संदिग्ध गतिविधि की सूचना बिना समय गंवाए तत्काल स्थानीय पुलिस को उपलब्ध कराएं। संवाद