शाहजहांपुर में उद्योग व्यापार मंडल के कार्यक्रम में बोलते राज्यकर के सहायक उपायुक्त प्रवेश तोमर
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल के खिरनीबाग स्थित कार्यालय पर जेसीआई की ओर से जीएसटी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें व्यापारियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
मुख्य अतिथि राज्यकर के सहायक आयुक्त प्रवेश तोमर व सीटीओ अनिल कुमार ने जीएसटी 2.0 में हुए जुड़े महत्वपूर्ण बदलावों, रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया एवं व्यापारिक लाभों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उपस्थित व्यापारियों के प्रश्नों का समाधान भी किया। इस दौरान अमित शर्मा, अमन मलिक, अभिषेक जायसवाल, सचिन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठी आदि मौजूद रहे। संवाद