फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदेह के घेरे में नगर निगम में वर्षों से जमे अधिकारी

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के बाहर पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम के बाहर स्थापित अमर बलिदानियों की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने के मामले में अभी कई अधिकारियों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा के तबादले को भी मुख्यमंत्री की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। लंबे समय से जिले में जमे अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर काकोरी केस के अमर नायकों पं. रामप्रसाद बिस्मिल, ठा. रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमकिशन खन्ना की प्रतिमाएं स्थापित हैं। प्रतिमाओं के स्थल और तिराहे के सुंदरीकरण के लिए 40 लाख रुपये का ठेका मैसर्स फ्लाई इंफ्राटेक को दिया गया था।
22 मार्च की रात जेसीबी से प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसके बाद जब हंगामा शुरू हुआ तो एई मनोज कुमार और जेई प्रमोद कुमार को निलंबित करते हुए फर्म के खिलाफ सदर बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके बाद क्षतिग्रस्त प्रतिमाओं को ठीक कराकर पुनर्स्थापित करा दिया गया। रविवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया गया। इस बीच निलंबित जेई और एई के घटना के दिन छुट्टी में होने की बात सामने आ रही है। वहीं, एक पत्र वायरल हो रहा है जिसमें एक बड़े अधिकारी के कहने पर फर्म द्वारा प्रतिमाओं को गिराने की बात कही गई है।
हालांकि वायरल पत्र की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। वहीं, नगर आयुक्त के तबादले के बाद नगर निगम में लंबे समय से तैनात अधिकारियों के तबादले की मांग उठ रही है। माना जा रहा है कि फर्म के साथ ही कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि जांच तेजी से चल रही है। तथ्य एवं साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

-
फोटो-23
कांग्रेसियों ने पुतला फूंककर नगर आयुक्त के तबादले का किया विरोध
शाहजहांपुर। नगर आयुक्त के तबादले के विरोध और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम कार्यालय के बाहर पुतला फूंका। कांग्रेसी राजीव भवन टाउन हॉल स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए और जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता हाथ में हंटर लेकर नारेबाजी करते हुए नगर निगम गेट पर पहुंचे। यहां पुलिस ने पुतले को छीनना चाहा लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी।
जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने पुतले को हंटर से पीटते हुए कहा कि अगर अमर बलिदानियों ने अपनी शहादत न दी होती तो आज हम सभी इसी प्रकार से अंग्रेजों के हाथों हंटर खा रहे होते। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, पवन सिंह, तसनीम अली खान, तनवीर सफदर, कृष्ण विनोद मिश्रा, बीएन सिंह यादव, संजय सक्सेना, फुरकान अहमद कुरैशी, गौरव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संवाद

नगर निगम कार्यालय के बाहर पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें