फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अधिकारियों ने हाईवे पर बंद कराए, लोगों ने फिर बना लिए अवैध कट

Fri, 27 Jun 2025 01:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन होने वाले हादसों से बचने के लिए बंद किए अवैध कट फिर से बना लिए गए हैं। ऐसे में हादसे होने का डर बना रहता है। दरअसल, स्थानीय लोगों ने गांवों की तरफ जाने या शार्ट कट के लिए पत्थरों को तोड़कर कट बना लिया है।
विज्ञापन

आठ फरवरी 2025 को मीरानपुर कटरा से रोजा तक करीब 25 अवैध कट को चिह्नित किया था। ये वह जगह थी, जहां पर गुजरने की वजह से आए दिन हादसे होते रहते थे। यातायात पुलिस और एनएचएआई ने अवैध कटों को बंद कराया। वहां पर पत्थर लगा दिए थे, जिससे लोग निकल नहीं सकें।
कट बंद होने से लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ा तो उन्होंने फिर से अधिकारियों के बंद कराए अवैध कट खोद डाले। पत्थर को तोड़ दिया, साथ ही मिट्टी खोदकर वाहन निकालने भर का रास्ता बना लिया। वहां से फिर से आवाजाही शुरू हो गई। पिछले महीने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अवैध कट को बंद करने के लिए एनएचएआई को निर्देश दिए थे। इस पर अभी तक अमल शुरू नहीं हो सका। हरदोई चौराहा से बरेली मोड़ के बीच में चांदापुर चौराहा पर अवैध कट है। यहां पर कोई संकेतक नहीं लगा। वाहनों की आवाजाही भी अधिक होती है। आए दिन हादसों का खतरा भी बना रहता है। इसके बाद भी इस कट पर कोई इंतजाम नहीं किए गए है। इसी तरह तिलहर क्षेत्र में सरयू पुलिया से लेकर पूर्वी भक्सी तक करीब तीन किलोमीटर रोड पर 12 से अधिक अवैध कट बना लिए हैं। लोगों ने डिवाइडर तोड़ दिया है। कहीं-कहीं पर लगी रेलिंग को भी तोड़ दिया है। लोग इन अवैध कटों से वाहन लेकर निकलते हैं। एनएचएआई की तरफ से इस ओर कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। इससे लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है।
विज्ञापन

-
यह है कट बनाने का नियम
-एनएचएआई के मानक में कम से कम दो किमी के मानक के अनुसार वैध कट बनाया जा सकता है। बीच में कोई चौराहा और तिराहा पड़ रहा है तो जरूरत के अनुसार कट बना सकते हैं। कई बार लोग सामने से आ रहे वाहन के चपेट में आकर हादसे का शिकार होकर अपनी जान गवां देते हैं।


यह हुए हादसा
-तिलहर में बाइपास पुल ओवरब्रिज से बरेली की तरफ पांच सौ मीटर पर अवैध कट से रोड पार करते समय बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी थी। इसी तरह भक्सी तिराहे पर आए दिन हादसे हाेते रहते है। रोजा और बरेली के बीच खन्नौत पुल के पास अवैध कट को पार करते समय पिता-पुत्र की गत वर्ष मौत हो गई थी।
विज्ञापन



-मीरानपुर कटरा से हरदोई चौराहा तक कुछ अवैध कट ठीक किए गए है। अन्य कट सही करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इनको जल्द ठीक किया जाएगा।
- सौरभ चौरसिया, पीडी एनएचएआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें