फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर योगाभ्यास कर योग दिवस का करें प्रचार

Tue, 13 Jun 2017 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की तरह जिले में भी मुख्यालय से लेकर ब्लॉक स्तर तक योग क्रियाओं के अभ्यास को सामूहिक शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे शिविर के तयशुदा स्थानों पर रोजाना सुबह जाएं और योग पूर्वाभ्यास में भाग लेकर अन्य लोगों को योगाभ्यास को प्रेरित करें। 
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 21 जून को योग दिवस मनाने के मद्देनजर छावनी परिषद के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार से 20 जून तक रोजाना सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक पूर्वाभ्यास योग शिविर लगेगा । उन्होंने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी पूर्वाभ्यास शिविर में अनिवार्य रूप से शामिल हाें, जिससे कि सभी को पहले से योग क्रियाओं का अभ्यास हो सके। 
उन्होंने सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को अपने कार्यालयों में योग दिवस पर सभी व्यवस्थाओं सहित कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। इन आयोजनों में छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों, जन सामान्य आदि को शामिल कराने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने पर जोर दिया। डीएम ने जिला स्तर पर होने वाले योग दिवस कार्यक्रम के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक केएल वर्मा को नोडल अफसर नामित किया। बैठक में सीडीओे टीके शिबु, डीआरडीए के परियोजना निदेशक अजय प्रकाश, डीडीओ उग्रसेन यादव, जिला बेेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें