फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बीस हजार दे जाओ, पत्नी को ले जाओ’

Tue, 13 Jun 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं के एक व्यक्ति ने एसपी शाहजहांपुर को पत्र देकर बताया कि उसकी ससुराल थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में है। उसकी पत्नी को सास अपने साथ बुला लाईं। अब पत्नी को विदा करने के बदले ससुराल वाले 20 हजार रुपये मांग रहे हैं। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी कमल किशोर ने बताया कि 13 मई, 2015 को वह घर पर नहीं था। तभी उसकी सास घर पहुंचीं और उसकी पत्नी नीलम को साथ लेकर चली गईं। वह घर से 15 हजार की नकदी और लाखों के जेवर भी ले गईं। वह पत्नी को विदा कराने ससुराल गया तो पत्नी को विदा नहीं किया गया। ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि बीस हजार रुपये लेकर आओ, तभी पत्नी की विदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें