फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाढ़ की दृष्टि से संवेदनशील गांवों का किया अफसरों ने भ्रमण

Sun, 27 Apr 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने शनिवार को कलान तहसील में हर साल बाढ़ से घिरने वाले गंगा के तटवर्ती गांवों का भ्रमण किया। इसमें आजाद नगर, इस्लामनगर, गुंटैती उत्तर, भरतपुर, पैलानी उत्तर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गंगा में अत्यधिक पानी बढ़ने पर गांवों के एक हजार से अधिक परिवार प्रभावित हाेते हैं। इनमें आजाद नगर के लगभग 120 परिवार, गुंटैती उत्तर के 350, पैलानी उत्तर के 300 और भरतपुर के लगभग 250 परिवार शामिल हैं। ज्यादा पानी बढ़ने पर उन्हें ऊंचे स्थानों पर शरण लेनी होती है या फिर पृथ्वीपुर ढाई गांव की बाढ़ चौकी में चले जाते हैं।
बाढ़ के दौरान आवागमन के लिए नाव ही सहारा बनती हैं। बाद में एडीएम ने पृथ्वीपुर ढाई गांव जाकर वहां की बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि बाढ़ से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

एडीएम ने कलान के एसडीएम अभिषेक प्रताप सिंह, क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक रामकुमार, क्षेत्रीय लेखपाल आदर्श कुमार व प्रदुमन, आपदा विशेषज्ञ अभिषेक कुमार, आपदा बाबू नरेश चंद्र और ग्राम प्रधान फारूक अली को बाढ़ से बचाव के लिए अपने-अपने हिस्से के शेष बचे काम समय से पहले पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें