शाहजहांपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का शुभारंभ हो गया। सर्वे के पहले दिन ही बीएलओ ने स्कूलों में पहुंचकर मतदाताओं को प्रपत्र का वितरण किया, जो भरकर वापस जमा होंगे। करीब 23 लाख से अधिक मतदाताओं का सत्यापन होगा।
मंगलवार को एसआईआर के कार्य का उद्घाटन डीएम धर्मेंद्र प्रताप ने 135 सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदेय स्थल संख्या 10 पूर्व माध्यमिक विद्यालय पैना बुजुर्ग में किया। उनकी निगरानी में ग्रामीणों को बीएलओ ने मतदाता प्रपत्र का वितरण किया। प्रपत्र बांटते हुए बीएलओ ने कहा कि मतदाता का डाटा भरकर प्रपत्र जमा होंगे। इस दौरान लोग प्रपत्र अपने घर ले गए।
डीएम ने बताया कि एसआईआर के तहत पूरे जनपद में 23,15,538 मतदाताओं का सत्यापन होगा। यह अभियान चार नवंबर से शुरू होकर चार दिसंबर तक चलेगा। प्रपत्र भरकर आने के बाद पुनरीक्षण सूची तैयार की जाएगी।
==
अफसर भी गांवों में पहुंचे
-एडीएम प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने ददरौल विधानसभा के मतदेय स्थल संख्या-44 प्राइमरी स्कूल अजीजगंज में बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं को गणना प्रपत्रों का वितरण किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार ने प्राथमिक विद्यालय तिउलक में मतदाताओं को गणना पत्र बंटवाए।
बीएलओ के साथ एसडीएम और तहसीलदार ने भी दी जानकारी
पुवायां। एसडीएम चित्रा निर्वाल ने एसआईआर अभियान के पहले दिन बंडा के गांव सिंघापुर पनई के प्राथमिक स्कूल पर बूथ संख्या 20 पर पहुंचकर मतदाताओं से बात कर अभियान के बारे में जानकारी दी। बताया, मतदाता से एक फार्म हस्ताक्षर करवाकर बीएलओ अपने पास रखेंगे। मतदाता का नाम 2003 की मतदाता सूची में था तो सत्यापन नहीं होगा। बाद में नाम बढ़ा है तो साक्ष्य देना होगा। गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या, विधानसभा क्षेत्र का नाम और राज्य की प्रविष्टियां पहले से ही भरी होंगी। फोटो भी छपा होगा। मतदाता अपने नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो भी गणना प्रपत्र पर चस्पा कर सकते हैं। तहसीलदार मोहम्मद अजहर अंसारी ने बंडा के गांव मोहद्दीनपुर में बूथ संख्या 21 पर पहुंचकर मतदाताओं को एसआईआर के बारे में जानकारी दी। संवाद
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को प्रपत्र बांटकर सत्यापन करेंगे। यह कार्य चार दिसंबर तक चलेगा।
- रजनीश कुमार मिश्र, उप निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन
बंडा के गांव सिंघापुर कुरसंडा में मतदाताओं को जानकारी देतीं एसडीएम। स्रोत : एसडीएम- फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम।
बंडा के गांव सिंघापुर कुरसंडा में मतदाताओं को जानकारी देतीं एसडीएम। स्रोत : एसडीएम- फोटो : मां व दो बच्चों को गंवाने वाले भिखारीपुरवा निवासी घनश्याम।