सिंधौली। मनुआ बारी गांव के मंदिर की भूमि की पैमाइश करने मंगलवार को दोपहर क्षेत्र के लेखपाल गांव पहुंचे। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों से विवाद और नोकझोंक होने पर लेखपाल ने पैमाइश का काम रोक दिया। इसे लेकर वहां पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष दीपक त्रिपाठी की लेखपाल से बहस हो गई। बाद में वहां उपस्थित लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। मंदिर परिसर की भूमि को लेकर काफी समय से ग्रामीणों में विवाद चल रहा है। इसे लेकर हिंदू युवा वाहिनी,के जिलाध्यक्ष की मांग पर पैमाइश कराने की प्रक्रिया जारी है। संवाद