फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त होने से अफसर बचाएं

विज्ञापन
शाहजहांपुर में विकास भवन सभागार में मुख्य अ​भियंता मनीष गुप्ता को स्मृति चिह्न देते निगम के अफस - फोटो : Archive
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास भवन सभागार में विद्युत निगम के मुख्य अभियंता मनीष गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने, राजस्व बढ़ाने और बिलिंग व्यवस्था में सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंता ने कहा कि उपखंड अधिकारी और अवर अभियंता क्षेत्र में जाकर ट्रांसफॉर्मरों की जांच करें। ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत की भरपाई अधिकारी-कर्मचारियों के वेतन से की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पहुंचे मुख्य अभियंता का पूरा फोकस ट्रांसफॉर्मरों को क्षतिग्रस्त होने से बचाने पर रहा। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मरों की एसडीओ व जेई नियमित मॉनीटरिंग करें। ट्रांसफॉर्मरों में खराबी की वजह सामने आने पर उसका समाधान कराया जाए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बिलिंग व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मीटर रीडरों के काम पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि मीटर रीडर किस तरह रीडिंग ले रहे हैं और कैसी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, इसकी नियमित जांच की जाए। अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता ने अधिकारियों और उपभोक्ताओं के बीच बेहतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए। फोन कॉल नहीं उठाने की शिकायतों को गंभीरता से लेने के लिए कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जेई और एसडीओ स्तर पर ही उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से कराया जाए, ताकि छोटी शिकायतें उच्च अधिकारियों तक न पहुंचें।
बैठक में आरडीएसएस योजना की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कृषि फीडर का काम पूरा हो चुका है। अब इनकी मीटरिंग कराई जाएगी। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप सिंह ने मुख्य अभियंता को स्मृति चिह्न दिया। इस मौके पर अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह, अधिशासी अभियंता अनिल मिश्रा, उप खंड अधिकारी व जेई मौजूद रहे।
-
मुख्य अभियंता ने मंत्री से मुलाकात की
मुख्य अभियंता मनीष गुप्ता ने वित्त मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। मंत्री ने आवश्यक सुधार के लिए सुझाव भी दिए। इस बीच बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें