फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज उत्पीड़न और बिना सहमति गर्भपात कराने में पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। दहेज उत्पीड़न और बिना सहमति पत्नी का गर्भपात कराने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गांव बढ़ौरा निवासी अच्छन बेग की पुत्री शादवी ने 20 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका निकाह ढाई वर्ष पूर्व लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव गुरेला के रिजवान खां से हुआ था। निकाह के कुछ दिन बाद से ही ससुराल के लोग दहेज में एक प्लाॅट और तीन लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे थे।
विज्ञापन

इस बीच उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया, जिससे ससुराल के लोग और नाराज रहने लगे। आरोप है कि फिर से गर्भवती होने पर 15 जुलाई को पति, सास रेशमा, देवर सावान, ननद नीलोफर, ननदोई जैद और ममिया ससुर रफ्फन खां ने पिटाई कर गर्भपात के इरादे से जहरीला पदार्थ पिला दिया। इलाज के बाद वह बमुश्किल ठीक हो सकीं, लेकिन गर्भपात हो गया। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि आरोपी रिजवान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें