फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खेलों में दिखाया दम, 18 का चयन

विज्ञापन
डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेलकूद में हिस्सा लेते प्रतिभागी। स्रोत: खेल विभाग
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खेल निदेशालय की ओर से डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में सिविल सर्विसेज के अधिकारियों-कर्मचारियों का जनपदीय चयन का आयोजन किया गया। विभिन्न खेलों में जिलास्तरीय अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें 18 का चयन किया गया।
विज्ञापन

चयन में जिला पूर्ति कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, लोक निर्माण विभाग आदि के 18 पुरुष व एक महिला खिलाड़ी ने प्रतिभाग किया। इस बीच बैडमिंटन में जिला पूर्ति अधिकारी चमन शर्मा, लोक निर्माण विभाग के चंकी, उद्यान विभाग के गोविंद नारायण मिश्रा व सहायक आयुक्त खाद्य विभाग के चंद्रशेखर मिश्रा, क्रिकेट में खाद्य रसद विभाग के मनीष यादव व राज्य कर विभाग के हरित कुमार का चयन किया गया।
क्रिकेट में लोक निर्माण विभाग के शिवम कश्यप, इरशाद अली, गौरव गुप्ता, अभिनव कुमार, मोहम्मद रईस खान, मनीष कुमार, मोहम्मद कलीम, संजय गुप्ता, वेटलिफ्टिंग में पंचायती राज विभाग के अजय पाल वर्मा, हॉकी में आदित्य कुमार, शतरंज में योगेंद्र कुमार, वालीबॉल में गौरी वर्मा का चयन हुआ। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 25 व 26 अगस्त को क्षेत्रीय खेल कार्यालय बरेली मंडल में मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर मुजाहिद अली, पंकज कुमार सक्सेना, शकील अहमद, अनिल मौर्य, निशांत कुमार, इरफान खान आदि का सहयोग रहा।

डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में खेलकूद में हिस्सा लेते प्रतिभागी। स्रोत: खेल विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें